फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur International fraud worth 970 crore Ravindranath Soni arrested by police victims arriving from abroad

Kanpur: 970 करोड़ की इंटरनेशनल ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा रवींद्रनाथ सोनी, अब विदेश से भी पहुंच रहे हैं पीड़ित

Sat, 06 Dec 2025 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:58 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस द्वारा उत्तराखंड से गिरफ्तार किए गए इंटरनेशनल ठग रवींद्रनाथ सोनी के 970 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। सोनी ने दुबई में ब्लूचिप कंपनी का ऑफिस बनाकर लोगों से निवेश कराए थे और हवाला व क्रिप्टो के जरिए रकम डाइवर्ट की है। अब तक एक करोड़ रुपये के अकाउंट फ्रीज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Kanpur International fraud worth 970 crore Ravindranath Soni arrested by police victims arriving from abroad
विशाल नितिन खेडिया,दुबई से आया पीड़ित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क चलाने वाले रवींद्रनाथ सोनी की गिरफ्तारी के बाद देश ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मलेशिया, दुबई और फ्रांस से भी पीड़ित लगातार कानपुर पहुंचकर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। अब तक की पुलिस जांच में करीब 970 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय ठगी का खुलासा हो चुका है। जानकारी के अनुसार, रवींद्रनाथ सोनी मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है और बैंकिंग सेक्टर में काम कर चुका है।

विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर उसने ठगी का जाल बिछाया। सोनी ने दुबई में ब्लूचिप कंपनी का मुख्य कार्यालय बनाकर लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर भारी निवेश कराया। दुबई ऑफिस पर ताला लगने के बाद लोगों को ठगी का एहसास हुआ और वहां भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कानपुर पुलिस ने उसे हाल ही में उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक सोनी के एक करोड़ रुपये के अकाउंट फ्रीज कर चुकी है और डिजिटल निवेश की जांच जारी है।

विज्ञापन



कस्टडी रिमांड मिलने के बाद और बड़े खुलासे की संभावना
पुलिस के मुताबिक, सोनी ने हवाला और क्रिप्टो करेंसी के जरिए बड़े पैमाने पर रकम डाइवर्ट की है, जिसकी जानकारी जुटाना जांच टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने उसके नेटवर्क का पर्दाफाश करने और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाने के लिए कोर्ट से कस्टडी रिमांड की मांग की है। कस्टडी रिमांड मिलने के बाद और बड़े खुलासे की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed