{"_id":"613e4ca58ebc3e494b23e71b","slug":"kanpur-innocent-told-grandmother-uncle-of-van-do-bad-touch-van-driver-arrested-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मासूम ने दादी से कहा वैन वाले अंकल करते हैं बैड टच, वैन चालक गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मासूम ने दादी से कहा वैन वाले अंकल करते हैं बैड टच, वैन चालक गिरफ्तार, जेल
Mon, 13 Sep 2021 08:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कोहना में एक वैन चालक ने चार साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने पूरी घटना अपनी दादी को बताई। शनिवार रात परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि एक विभाग के अफसर की चार साल की बेटी वैन से स्कूल जाती है। वैन चालक विष्णुपुरी निवासी राजेश कुमार उर्फ राकेश उसको स्कूल ले जाता था और वापस लाता था।
शनिवार को बच्ची ने अपनी दादी से बताया कि वैन वाले अंकल दो तीन दिनों से उसको बैड टच कर रहे हैं। बैड टच के बारे में बताते ही दादी भौचक्की रही गईं। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की प्रकिया भी की जाएगी। जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके।