फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Indigos Mumbai flight cancelled again Bengaluru and Delhi flights on time dog entered airport premises

Kanpur: इंडिगो की मुंबई फ्लाइट फिर रद्द, बंगलूरू-दिल्ली की उड़ानें सही समय पर, एयरपोर्ट परिसर में घुसा कुत्ता

Wed, 10 Dec 2025 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Dec 2025 10:52 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी एयरपोर्ट पर इंडिगो की मुंबई फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द रही, जबकि बंगलूरू-दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानें समय पर रहीं। वहीं, एयरपोर्ट परिसर में कुत्ता घुसने से सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई।

विज्ञापन
Kanpur Indigos Mumbai flight cancelled again Bengaluru and Delhi flights on time dog entered airport premises
दिल्ली, बैंगलोर की इंडिगो फ्लाइट से कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडिगो में तकनीकी खराबी के चलते लगातार कई दिनों से उड़ानें रद्द हो रही हैं। मंगलवार को भी मुंबई की फ्लाइट रद्द रही। दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट समय पर आई और गई। दिल्ली की फ्लाइट में 70 यात्री आए और 160 रवाना हुए। चकेरी एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर 12:50 बजे बंगलूरू की फ्लाइट आई।

विज्ञापन

फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय 1:57 बजे उड़ान भरी। दोपहर दो बजे दिल्ली की फ्लाइट आई। 2:45 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। हैदराबाद की फ्लाइट भी समय से आई और गई। हैदराबाद की फ्लाइट में 230 यात्री आए और 177 गए। चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे यात्री गौरव अवस्थी, मोहम्मद उमर ने बताया कि दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट समय पर आई।

विज्ञापन

Kanpur Indigos Mumbai flight cancelled again Bengaluru and Delhi flights on time dog entered airport premises
दिल्ली, बैंगलोर की इंडिगो फ्लाइट से कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री - फोटो : amar ujala

एयरपोर्ट परिसर के अंदर घुसा कुत्ता
मंगलवार को चकेरी एयरपोर्ट परिसर में एक कुत्ता घुस आया। इस दौरान सीआईएसएफ अधिकारी समेत किसी की भी नजर उस पर नहीं पड़ी और वह पूरे परिसर में घूमता रहा। यह घटना एयरपोर्ट सुरक्षा और रनवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed