फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Income tax officer mother commits suicide due to illness

Kanpur: आयकर अधिकारी की मां ने बीमारी से ऊबकर दी जान, घर पर लोहे के जाल से रस्सी के सहारे लगाया फंदा

Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में बीमारी से ऊबकर आयकर अधिकारी की मां ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Income tax officer mother commits suicide due to illness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी में आयकर अधिकारी की मां ने बीमारी से ऊबकर शुक्रवार की देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। कोयलानगर सीओडी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत शिक्षक होरीलाल पाल पत्नी प्रभा देवी (65) के साथ रहते है। होरीलाल के दो बेटे योगेश और रोहित हैं। भतीजे अमरेंद्र पाल ने बताया कि योगेश बरेली में आयकर विभाग में इंस्पेक्टर है और रोहित बरेली में एसबीआई में नौकरी करते है।
विज्ञापन


अमरेंद्र ने बताया कि प्रभा ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य बीमारियों से परेशान रहती थीं। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद होरीलाल ऊपर कमरे में सोने चले गए, जबकि प्रभा नीचे कमरे में लेट गईं और देर रात आंगन में लगे जाल में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह होरीलाल नीचे आए तो प्रभा का शव फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed