{"_id":"6480a51ad43aed3a040618b6","slug":"kanpur-inauguration-of-new-terminal-flights-to-bangalore-and-mumbai-arrived-on-time-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नए एयरपोर्ट से पहली उड़ान, 681 यात्रियों ने नापा आसमान, विमानों को पानी की बौछारकर दी गई सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नए एयरपोर्ट से पहली उड़ान, 681 यात्रियों ने नापा आसमान, विमानों को पानी की बौछारकर दी गई सलामी
Wed, 07 Jun 2023 09:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:16 PM IST
सार
कानपुर में बुधवार को नए टर्मिनल से बेंगलुरु और मुंबई के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन बंगलुरू का हवाई जहाज दोपहर में 1:00 बजे आया और 1:55 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। इसी तरह मुंबई का जहाज दोपहर बाद 3:20 बजे आया और 35 मिनट बाद गया।
विज्ञापन
नए टर्मिनल से हवाई सेवाएं शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बुधवार से नए टर्मिनल से हवाई जहाजों का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन यहां से उड़ान भरने वाले यात्रियों का फूल-मालाओं से और आने वाले विमानों का पानी की बौछार कर स्वागत किया गया। मुंबई और बंगलूरू से कुल 345 यात्री आए, जबकि 236 यात्री यहां से दोनों शहरों के लिए गए।
बंगलुरू का हवाई जहाज दोपहर में 1:00 बजे आया और 1:55 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। इसी तरह मुंबई का जहाज दोपहर बाद 3:20 बजे आया और 35 मिनट बाद गया। नए टर्मिनल से पहली उड़ान भरने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट की जमकर प्रशंसा की। कहा, कि अब लगता है कि अपना कानपुर बड़े शहरों की श्रेणी में आ गया है। यात्रियों ने उम्मीद भी जताई कि जल्द ही देश के दूसरे प्रमुख शहरों के लिए यहां से उड़ान शुरू होंगी। यात्रियों ने नए बने टर्मिनल को घूम-घूमकर देखा भी।

दोनों विमानों को सलामी देकर स्वागत
नए टर्मिनल पर बुधवार को पहुंचीं बंगलुरू और मुंबई की फ्लाइट का स्वागत किया गया। इस दौरान विमानों पर रन-वे के दोनों तरफ से फायरब्रिगेड के जरिये वाटर कैनन (पानी से सलामी) दिया गया। यह दृश्य काफी आकर्षक रहा, जिसे देख यात्री प्रफुल्लित हुए। पानी की बौछारें सूर्य की किरणों के कारण इंद्रधनुष की तरह नजर आईं।
नंबर गेम
- 345 यात्री आए दोनों विमानों से
- 236 यात्री गए यहां से
- 180 सीटर हैं दोनों विमान

एयरपोर्ट से आईआईटी तक ई-बस की सुविधा भी शुरू
नए टर्मिनल से हवाई जहाजों का संचालन शुरू होने के साथ ही यात्रियों को एयरपोर्ट तक ले जाने और वहां से लाने के लिए आईआईटी, कल्याणपुर तक दो ई-बसें भी चलाई गई हैं। प्रशासन की ओर से शुरू की गई 28 सीटर इस ई-बस का किराया भी कम रखा गया है। आईआईटी तक एक यात्री के लिए 150 रुपये है। यह बस रामादेवी, टाटमिल, झकरकटी होते हुए आईआईटी तक चलेगी। हालांकि पहले दिन एयरपोर्ट से सिर्फ तीन यात्री मिले। ई-बस के प्रबंध निदेशक लव कुमार सिंह ने बताया कि ई-बस सेवा विमान के एयरपोर्ट आने पर उपलब्ध रहेगी। बताया कि इसका प्रचार प्रसार और किया जाएगा, जिससे सभी इस सेवा का लाभ उठा सकें।

मुंबई जाने वाले यात्री बोले... शहर को मिली अच्छी सौगात
मेरा गारमेंट्स का कारोबार है। महानगर के लोगों को एयरपोर्ट टर्मिनल के रूप में अच्छी सौगात मिली है। मुझे नए टर्मिनल से फ्लाइट पकड़ने में काफी अच्छा महसूस हो रहा है। - अहमद, डिफेंस काॅलोनी, जाजमऊ
मुंबई से आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रही हूं। पिछले तीन साल से आना-जाना है। एयरपोर्ट को बहुत सुंदर बनाया गया है। उम्मीद है कि यहां से अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू होगी। - वंशिका, गुमटी निवासी
बंगलुरू से आने वाले यात्री बोले... बेहद खूबसूरत है नया टर्मिनल
बंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। कानपुर का नया टर्मिनल बेहद खूबसूरत है। यहां आने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। सफर भी शानदार था। पहले लखनऊ से फ्लाइट पकड़ते थे, अब इस नए एयरपोर्ट पर फ्लाइट से आना अच्छा लगा।- आकाश, उन्नाव
बंगलुरू में डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़ा हूं। पहली बार नया एयरपोर्ट पर आकर अच्छा लगा। यह काफी खूबसूरत और आकर्षक है। एयरपोर्ट के आसपास अभी हरियाली कम है, इसको और बढ़ाया जाना चाहिए।- क्षितिज श्रीवास्तव