फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur In this scorching heat children are getting rid of heat with help hand fans no electricity in Anganwadi

Kanpur: प्रचंड गर्मी में हाथ पंखे से दूर हो रही नौनिहालों की गर्मी, आंगनबाड़ी में दो वर्षों में नहीं आई बिजली

Thu, 19 Jun 2025 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Jun 2025 03:57 PM IST
सार

Kanpur News: आंगनवाड़ी की महिलाओं ने बताया कि जब से इस केंद्र का निर्माण हुआ है। तभी से यहां पर बिजली नहीं है। गर्मी के दिनों में भीषण उमस होती है, मजबूरी में छोटे बच्चों को नहीं बुलाया जाता है।

विज्ञापन
Kanpur In this scorching heat children are getting rid of heat with help hand fans no electricity in Anganwadi
हाथ पंखे से दूर हो रही नौनिहालों की गर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल में आसमान से बरस रही प्रचंड गर्मी के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालो की गर्मी हाथ वाले पंखे से दूर की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा हाथ पंखे से झलाकर बच्चों को जबरन आंगनवाड़ी में बिठाया जा रहा है। नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था।

विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय के अंदर बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र पर दो वर्षों बाद भी अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है आंगनबाड़ी केंद्र आ रहे नौनिहाल गर्मी से परेशान हो रहे हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए मजबूरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हाथ वाले पंखों से बच्चों को पंखा झलते नजर आती है । जब इस संबंध में जानकारी की गई, तो आंगनवाड़ी की महिलाओं ने बताया कि जब से इस केंद्र का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन

परिजन भी सुना कर जाते हैं चार बातें
तभी से यहां पर बिजली नहीं है। गर्मी के दिनों में भीषण उमस होती है, मजबूरी में छोटे बच्चों को नहीं बुलाया जाता है। ऐसी गर्मी में जब बच्चे आते हैं तो केंद्र की बदहाल व्यवस्था को देखकर परिजन भी चार बातें सुना कर जाते हैं। कई बार संबंधित को बताया गया, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed