{"_id":"6405aae170d87bdc4e0706e3","slug":"kanpur-in-the-jajmau-arson-case-charges-are-being-decided-in-the-court-today-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जाजमऊ आगजनी कांड में सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत पांच पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जाजमऊ आगजनी कांड में सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत पांच पर आरोप तय
Mon, 06 Mar 2023 02:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Mar 2023 02:27 PM IST
सार
कानपुर के जाजमऊ आगजनी कांड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इरफान की महाराजगंज जेल से पेशी हुई। कानपुर जेल में बंद बाकी आरोपी कोर्ट में हाजिर रहे। इरफान व उनके भाई रिजवान समेत पांच पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में आरोप तय हो गए हैं।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ आगजनी कांड में सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली व इसराइल आटे वाला पर सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में आरोप तय हो गए हैं। होली के चलते सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आज इरफान को व्यक्तिगत रूप से कानपुर कोर्ट में पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इरफान की महाराजगंज जेल से पेशी हुई। कानपुर जेल में बंद बाकी आरोपी कोर्ट में हाजिर रहे। आरोपी शौकत का आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जाजमऊ में प्लाट पर कब्जे को लेकर नजीर फातिमा ने उसके घर पर आग लगाने का आरोप लगाया था, जिसमें आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर दी गई थी।
विज्ञापन
इरफान के खिलाफ 8 अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। रिजवान की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 6 माह में मुकदमे के निस्तारण के निर्देश दिए थे।जिसके चलते अपर जिला जज ने इस मुकदमे में आज आरोप तय कर दिए। अगली तारीख से मुकदमे में गवाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन