{"_id":"6a685e534717e2d7ca03b893","slug":"kanpur-impact-of-operation-majnu-in-maharajpu-police-nab-a-harasser-for-making-lewd-remarks-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महाराजपुर में ऑपरेशन मजनू का असर, छींटाकशी करते शोहदे को पुलिस ने दबोचा, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महाराजपुर में ऑपरेशन मजनू का असर, छींटाकशी करते शोहदे को पुलिस ने दबोचा, जेल भेजा गया
Tue, 28 Jul 2026 01:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:16 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति टीम ने नरवल मोड़ के पास गश्त के दौरान महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने वाले शोहदे विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्रता और छींटाकशी करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन मजनू के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड ने एक शोहदे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक शिक्षा भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नरवल मोड़ के पास गश्त के दौरान एक युवक को पकड़ा।
विज्ञापन
वो महिलाओं पर भद्दे कमेंट और छींटाकशी कर रहा था। उपनिरीक्षक शिक्षा भारती ने बताया कि आरोपी विजय पुत्र छोटेलाल द्वारा राहगीर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व भद्दे कमेन्ट कर उन्हें परेशान कर रहा था। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एंटी रोमियो स्क्वायड ने आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
आगे भी लगातार चलाए जाएंगे अभियान
महराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थानाक्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों के आसपास शोहदों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।