{"_id":"64b941acbee83f3d0804f605","slug":"kanpur-iit-will-search-for-waqf-properties-scientists-of-the-institute-will-prepare-digital-map-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वक्फ की संपत्तियों को खोजेगा आईआईटी, संस्थान के वैज्ञानिक तैयार करेंगे डिजिटल मैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वक्फ की संपत्तियों को खोजेगा आईआईटी, संस्थान के वैज्ञानिक तैयार करेंगे डिजिटल मैप
Thu, 20 Jul 2023 09:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:37 PM IST
सार
यूपी में वक्फ की संपत्तियों को खोजने के लिए अब आईआईटी कानपुर की मदद ली जाएगी। आईआईटी के वैज्ञानिक एक डिजिटल मैप तैयार करेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वक्फ की संपत्तियों को ढूंढने में आईआईटी कानपुर अब उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के लिए एक डिजिटल मैप तैयार कर रहा है। इस डिजिटल मैप की मदद से वक्फ की संपत्तियों पर कब्जे की पूरी जानकारी मिल सकेगी। ज्योग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से डिजिटल मैप तैयार करेंगे। प्रथम चरण में कानपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, मिर्जापुर व चित्रकूट जिलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
संपत्तियों पर कब्जे से परेशान उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों से इसका निदान मांगा था। आईआईटी के वैज्ञानिक प्रो. जावेद मलिक व उनकी टीम इसका सर्वे करेगी। इसके तहत मस्जिद, दुकान, घर और कृषि भूमि को चिह्नित किया जाएगा। इससे पहले पंजाब, गुजरात, आंध्र व हिमाचल प्रदेश में इसी तरह का डिजिटल मैप तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रो. जावेद ने बताया कि जीआईएस तकनीक में रिमोट सेंसिंग, डिजिटल तकनीक के साथ एरियल फोटोग्राफी व डिजिटल मैचिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है। इसमें गणित, भूगोल, सांख्यिकी के अलावा कंप्यूटर ग्राफिक्स, प्रोग्रामिंग, डाटा प्रोसेसिंग का इस्तेमाल होता है। वहीं, जीपीएस में सेटेलाइट के माध्यम से लोकेशन पता चलती है।
विज्ञापन