फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: IIT ranks second in the country in Data Science and AI, got 93rd rank in QS World University Rankings

Kanpur: डाटा साइंस और एआई में देश में दूसरे नंबर पर IIT, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मिली 93वीं रैंक

Sat, 13 Apr 2024 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: IIT ranks second in the country in Data Science and AI, got 93rd rank in QS World University Rankings
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी कानपुर ने डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की श्रेणी में देश में दूसरा और विश्व में 36वां स्थान हासिल मिला है। ओवरऑल रैंकिंग में संस्थान को विश्व में 93वां स्थान मिला है। नए-नए शोधों और नवाचार के कारण संस्थान को विभिन्न वर्गों में बेहतर रैंक मिल सकी हैं।
विज्ञापन


संस्थान ने इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में देश में पांचवां स्थान बरकरार रखा है। कंप्यूटर साइंस में संस्थान की रैंक 96वीं से 84वीं हो गई है। इस वर्ग में देश में तीसरा स्थान है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में संस्थान को विश्व में 96वीं और देश में पांचवीं रैंक मिली है। बीते वर्ष विश्व में गणित में 122वीं रैंक थी जो इस बार सुधरकर 106वीं हो गई है। इस वर्ग में देश में संस्थान को दूसरा और कंप्यूटर साइंस में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


नेचुरल साइंस वर्ग में बीते साल 248वीं रैंक थी जो इस बार 215वीं पर आ गई है। देश में संस्थान को पांचवां स्थान मिला है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में संस्थान 20 पायदान ऊपर आया है। 121वीं रैंक से अब वह 101वें स्थान पर पहुंच गया है। इस वर्ग में देश में छठवां स्थान पर है। सिविल इंजीनियरिंग में भी संस्थान ने बीते साल से बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारणों से सुधरी रैंकिंग
आईआईटी कानपुर सार्वजनिक और निजी दोनों संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण सहयोग करके एआई संचालित पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट, नोएडा से पांच साल का समझौता किया है। इसका उद्देश्य आईआईटी कानपुर के छात्रों, फैकल्टी और सैमसंग इंजीनियरों से जुड़े संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को पूरा करना है।

आईआईटी एआई के माध्यम से टेलीमेडिसिन को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी कर रहर है। संस्थान मेडिकल स्कूल द्वारा अपने एआई संचालित प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।
संस्थान ने पिछले साल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स दिग्गज मोग्लिक्स कंपनी के साथ भी करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed