{"_id":"67e82998ff5f821bc6067f3f","slug":"kanpur-iit-and-gsvm-will-jointly-research-medical-equipment-stem-cells-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेडिकल उपकरणों, स्टेम सेल पर मिलकर शोध करेंगे आईआईटी और जीएसवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेडिकल उपकरणों, स्टेम सेल पर मिलकर शोध करेंगे आईआईटी और जीएसवीएम
Sat, 29 Mar 2025 10:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:44 PM IST
सार
Kanpur News: मेडिकल उपकरणों व स्टेम सेल पर आईआईटी और जीएसवीएम मिलकर शोध करेंगे। दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। हर महीने वैज्ञानिकों की बैठक होगी।
विज्ञापन
आईआईटी और जीएसवीएम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोगियों को सस्ते उपकरण, कारगर और आसान इलाज व स्टेम सेल जैसे बिंदुओं पर आईआईटी और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मिलकर शोध करेंगे। इसके तहत इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. मणींद्र अग्रवाल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने शनिवार को आईआईटी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह भी तय हुआ कि दोनों संस्थानों के विज्ञानी हर महीने बैठक करेंगे। विद्यार्थी भी एक-एक महीने के लिए दोनों संस्थानों में जाएंगे, जिससे डॉक्टर इंजीनियर की तरह और इंजीनियर डॉक्टर की तरह सोच सकें। इससे संयुक्त शोधों में आसानी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दिनों-दिन बढ़ रहे रोगों से होने वाली चुनौतियों का कारगर तरीके से सामना किया जा सकेगा। मेडिकल के क्षेत्र में बायो इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मेकेनिकल इंजीनियर की मदद ली जा सकेगी। सस्ते मेडिकल उपकरण तैयार किए जा सकेंगे। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि स्टूडेंट्स एक्सचेंज कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि इससे रोगियों को लाभ के अलावा नए उपकरणों के आविष्कार को बढ़ावा मिलेगा। मौके पर आईआईटी के डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अमिताभ, डॉ. राकेश कुमार तथा जीएसवीएम की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह, वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. यशवंत राव आदि मौजूद रहे।

इस दिशा में होगा काम
- आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, टेली मेडिसिन, स्टेम सेल पैक बनाने और कोशिकाओं के एग्जोसोम पर काम होगा
- रक्त की जांचों और दवा के प्रभाव जानने के लिए सिम्युलेटर पर शोध होगा
- रोग को शुरुआत में पकड़ने के लिए जांच उपकरण तैयार होंगे
- उपकरणों में नैनो पार्टिकल का इस्तेमाल