{"_id":"6970705f760f51f34508f7f6","slug":"kanpur-i-wasnt-scared-instead-i-outsmarted-fraudsters-sanitation-worker-taught-cyber-criminals-lesson-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मैं डरा नहीं…बल्कि ठगों को ही उलझा दिया; साइबर अपराधियों को सफाईकर्मी ने सिखाया सबक, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मैं डरा नहीं…बल्कि ठगों को ही उलझा दिया; साइबर अपराधियों को सफाईकर्मी ने सिखाया सबक, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 21 Jan 2026 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:51 AM IST
सार
Kanpur News: चौबेपुर के सफाईकर्मी सचिन देव आनंद ने सूझबूझ दिखाते हुए साइबर ठगों की 31,500 की मांग को ठुकरा दिया और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसने से बच गए। उन्होंने कहा कि वह अक्सर समाचारों और सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर क्राइम के तरीकों के बारे में पढ़ते रहते हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते सचिन देव आनंद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच चौबेपुर ब्लॉक से जागरूकता का अनोखा मामला सामने आया है। यहां बहलोलपुर ब्लॉक में तैनात एक सफाईकर्मी ने अपनी सूझबूझ और जानकारी के दम पर खुद को साइबर ठगों का शिकार होने से बचा लिया। ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट और हनीट्रैप के जाल में फंसाकर हजारों रुपये ऐंठने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
सफाईकर्मी सचिन देव आनंद ने बताया कि साइबर ठगों ने पहले उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश की और बाद में व्हाट्सएप पर एक न्यूड वीडियो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ठगों ने उन्हें झूठे कानूनी केस में फंसाने की धमकी दी और मामले को रफा-दफा करने के बदले 31,500 रुपये की मांग की। सचिन ने बताया कि वह अक्सर समाचारों और सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर क्राइम के तरीकों के बारे में पढ़ते रहते हैं।
विज्ञापन
सचिन, शातिरों की धमकियों से नहीं डर रहे
जैसे ही ठगों ने पैसों की मांग की, वह समझ गए कि यह एक फ्रॉड है। उन्होंने घबराने के बजाय धैर्य से काम लिया और ठगों को पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। जब अपराधियों को लगा कि सचिन उनकी धमकियों से नहीं डर रहे हैं, तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। इस घटना के बाद सचिन देव आनंद अन्य कर्मचारियों और ग्रामीणों के लिए मिसाल बन गए हैं।