फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: husband killed his wife in auto and then reached the police station

कानपुर: चलते ऑटो मेें पत्नी की हत्या कर पहुंच गया थाने, बोला...मैंने पत्नी का खून कर दिया है

Mon, 15 Mar 2021 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Mar 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: husband killed his wife in auto and then reached the police station
यूपी पुलिस
कानपुर में सिरफिरे पति ने रविवार को दिनदहाड़े चलते ऑटो में पत्नी की हत्या कर शव कोयला नगर में हाईवे किनारे फेंक दिया। इसके बाद देर रात रेलबाजार थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार सुबह शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पनकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात में शामिल ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मीरपुर कैंट निवासी धर्मेंद्र की छह, साल पहले पनकी नया मंदिर निवासी ममता (28) से शादी हुई थी।
विज्ञापन


दोनों के पांच साल का बेटा ईश्वर है। धर्मेंद्र और ममता के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। ममता की छोटी बहन जूली ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे धर्मेंद्र ने ममता को फोन कर विजय नगर चौराहे के पास बुलाया था। सीओ कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि विजय नगर चौराहे से धर्मेंद्र ने ममता को एक ऑटो में बैठाया। काफी देर तक इधर उधर घूमते रहे। चकेरी की तरफ हाईवे पर भी गया। रास्ते में गला दबाकर ममता की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

थाने पहुंच बोला... मैंने पत्नी का खून कर दिया है
हत्या के बाद भी धर्मेंद्र काफी देर तक इधर उधर घूमता रहा। अपने घर भी गया। देर रात रेलबाजार थाने पहुंचा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बोला कि मैंने अपनी पत्नी का खून कर दिया है। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में लिया। थानेदार समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। उससे पूछताछ की। सीओ ने बताया कि ऑटो चालक की तलाश जारी है। 

गुजारा-भत्ता के मुकदमे में निर्णय आना था
ममता के परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से विवाद पनपने लगा था। उनका आरोप है कि धर्मेंद्र ने बताया था कि वह ट्रैवेल्स का काम करता है। बाद में पता चला कि वह किन्नरों की गाड़ी चलाता है। ममता इसका विरोध करती थी।

विवाद के चलते ममता शादी के छह महीने बाद ही मायके चली आई और गुजारा भत्ता का केस दायर कर दिया। केस में सोमवार को निर्णय आना था। इसके पहले ही उसने ममता की हत्या कर दी। वहीं धर्मेंद्र पत्नी पर तरह-तरह के आरोप लगाकर शक करता था। अभी तक की जांच में हत्या के पीछे यही दोनों कारण सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed