{"_id":"669e04e1ce5d844eff06741d","slug":"kanpur-husband-got-engaged-to-a-colleague-divorced-his-wife-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पति ने सहकर्मी से की सगाई, विरोध पर पत्नी को दिया तलाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पति ने सहकर्मी से की सगाई, विरोध पर पत्नी को दिया तलाक, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 22 Jul 2024 12:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:41 PM IST
सार
कानपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सहकर्मी से सगाई कर ली और पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता ने चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद की एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने वाले युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सहकर्मी से सगाई कर ली। पत्नी ने विरोध किया तो फोन पर तलाक दे दिया। पत्नी ने चमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। चमनगंज के भन्नानापुरवा निवासी तबस्सुम राना ने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी शादी मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी मोहम्मद मुज्जमिल हयात से हुई थी।
वह हैदराबाद स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके बाद से हैदराबाद में काम के सिलसिले में चले गए। इस बीच पता चला कि सहकर्मी से सगाई कर ली है। विरोध करने पर मुज्जमिल हयात ने फोन पर तलाक दे दिया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।