फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Husband found hanging from a tree in laws accused of murder body sent for postmortem

UP: पत्नी का हत्यारोपी पति पेड़ से लटका मिला, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 16 Oct 2025 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Oct 2025 03:30 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के लालता खेड़ा में बुधवार को पत्नी की हथौड़ी मारकर हत्या करने वाला आरोपी पति गुरुवार सुबह पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur Husband found hanging from a tree in laws accused of murder body sent for postmortem
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में पत्नी के हत्यारोपी  पति का शव उसके घर से चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक आम के बाग में लगे चिलबिल के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, शव उतारने के दौरान मृतक के परिजनों ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मारकर उसे लटका दिया है।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे ललिता खेड़ा गांव के रहने वाले राजेश लोधी (32) पुत्र कमलेश का शव उसके घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित क्षेत्र के रहने वाले कैलाश द्विवेदी के आम के बाद में लगे चिलबिल के पेड़ से मटका देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दरमियान मृतक राजेश की भाभी सुशीला देवी व परिजन भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सुशील ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके देवर को उसकी ससुराल वालों ने मारकर लटका दिया है। जानकारी पर कोतवाली गंगा घाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल कराई। इस बीच जैसे ही शव उतारा जाने लगा, तो परिजनों ने ग्रामीणों संग हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सुबह शव फंदे से लटका मिला
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बुधवार को पारिवारिक विवाद में पत्नी सीमा की उसके पति राजेश लोधी ने सिर पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी थी। मृतका के पिता रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सास और ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही थी। इसका आज सुबह शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed