फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband denied leave from work, woman celebrates Karva Chauth at station, video goes viral

वाह! अद्भुत: सज-धजकर और पूजा की थाली लेकर ट्रेन के पास पहुंची महिला, फिर दिखा करवाचौथ का सुंदर दृश्य

Sat, 11 Oct 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Oct 2025 09:58 PM IST
सार

महिला ने सेंट्रल स्टेशन पर करवाचौथ मनाया। महिला बाल कल्याण समिति कानपुर देहात में सदस्य है।

विज्ञापन
Kanpur: Husband denied leave from work, woman celebrates Karva Chauth at station, video goes viral
स्टेशन पर मनाया करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति को नौकरी से छुट्टी नहीं मिली तो पत्नी अपना व्रत तोड़ने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर पहुंच गई। वहां महिला ने विधिवत पूजा कर व्रत तोड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मूल रूप से झींझक की रहने वाली बर्रा दो निवासी माया कोरी कानपुर देहात में बाल कल्याण समिति की सदस्य हैं। जबकि उनके पति महेश चंद्र सेंट्रल स्टेशन में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। माया ने बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था।

विज्ञापन


इस बार उन्हें छुट्टी नहीं मिली। उनका कहना था कि अगर सभी को छुट्टी दे दी जाएगी तो काम प्रभावित होगा। इस वजह से वह खुद कार चलाकर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची। वहां ड्यूटी कर रहे पति की विधिवत आरती उतारी और पूजा की। इसके बाद उनका मुंह मीठा कराकर पानी पिलाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed