फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband and wife died after being hit by a train

Kanpur: झगड़े के बाद पत्नी ट्रेन के आगे कूदी, बचाने में पति की भी मौत, अनाथ हुए तीन बच्चे

Thu, 26 Jan 2023 03:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Jan 2023 03:43 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बचाने में पति भी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Husband and wife died after being hit by a train
ट्रेन से कटकर पति-पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना स्टेशन पर बुधवार रात झगड़ा करने के बाद पत्नी ट्रेन के आगे कूद गयी। जिसे बचाने के चक्कर में पति भी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के मालौ गांव निवासी राजकिशोर पासवान (46)राजमिस्त्री का काम करते थे, जबकि पत्नी अमृता (37) ब्लू वर्ल्ड चौबेपुर में रसोइया का काम करती थी। घर में एक बेटा टिल्लू (16) दो बेटियां नेहा और विजेता हैं। चचेरे भाई हरिकिशोर के मुताबिक अमृता और राजकिशोर दोनों काम की छुट्टी होने के बाद एक साथ मंधना स्टेशन पर मिलते थे और फिर रामा अस्पताल के पास टेंपो से घर लौटते थे। जानकारी के मुताबिक अमृता ने मंगलवार शाम को अपनी बड़ी बेटी विजेता को ब्लू वर्ल्ड बुला लिया था, इसके बाद वह ब्लू वर्ल्ड से सीधे अपनी एक सहकर्मी के घर बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में चली गयी थी।

विज्ञापन

जहां वह रात में रुक गयी थी। सुबह अमृता घर लौटने के बजाय सीधे ब्लू वर्ल्ड काम पर चली गयी और बेटी विजेता को घर भेज दिया। हरिकिशोर को मंधना स्टेशन पर कुछ लोगों से जानकारी मिली कि बुधवार शाम को जब अमृता और राजकिशोर मंधना स्टेशन पर मिले तो दोनों में बर्थ पार्टी में जाने को लेकर बहस हो गयी। काफी देर तक दोनों में बहस चली। इसके बाद पत्नी अमृता गुस्से में स्टेशन से गुजरती ट्रेन के आगे कूदने लगी जिसे बचाने के राजकिशोर दौड़ा और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed