{"_id":"6ac9aa6cfe85c828fa059992","slug":"kanpur-huge-crowds-thronged-the-ghats-of-bithoor-on-pitru-amavasya-devotees-took-a-holy-dip-in-ganges-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पितृ अमावस्या पर बिठूर के घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पितृ अमावस्या पर बिठूर के घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य
Sat, 10 Oct 2026 08:31 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:31 AM IST
सार
Kanpur News: पितृ अमावस्या पर बिठूर स्थित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य किया।
विज्ञापन
पितृ अमावस्या पर बिठूर के घाटों पर उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के बिठूर कस्बे में पितृ अमावस्या पर शनिवार को बिठूर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान और पितरों के निमित्त दान करने का विशेष महत्व है। इसी मान्यता के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिठूर पहुंचे।लोगों ने स्नान के बाद जरूरतमंदों को दान दिया और अपने पितरों का स्मरण कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। घाटों पर सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां होती रहीं।
विज्ञापन