फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Hotelier commits suicide, family in shock

Kanpur: लेनदारी और देनदारी की जिम्मेदारी मेरी...लिख होटल व्यवसायी ने दी जान

Sun, 07 Dec 2025 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Dec 2025 10:49 PM IST
सार

होटल व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली। घटना कोहना थाना क्षेत्र की है। एसीपी ने प्रथम दृष्टया जांच में कर्ज के चलते खुदकुशी की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Kanpur: Hotelier commits suicide, family in shock
आशीष अग्रवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहना थाना क्षेत्र के आर्यनगर में शनिवार को पैशन इनक्लेव में रहने वाले होटल व्यवसायी आशीष अग्रवाल (54) ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि मैं दादी के पास जा रहा हूं...अपनी मां और बहन का ख्याल रखना। मेरी जो भी लेनदारी और देनदारी है...उसकी जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया कर्ज की बात सामने आई है। वहीं, परिजनों ने मां की मौत का डिप्रेशन बताया है।
विज्ञापन


आर्यनगर निवासी होटल व्यवसायी के बड़े भाई मनीष के अनुसार आशीष का भारतीय रिजर्व बैंक के सामने आमची मुंबई नाम से होटल है। ढाई साल पहले मां की मौत हो गई थी। मां से अधिक लगाव के कारण वह डिप्रेशन में रहते थे। शनिवार सुबह आशीष की पत्नी रुचि बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। इस दौरान बड़ी भतीजी खुशी बाथरूम में थी। जब बेटी बाथरूम से बाहर निकली को पिता को कमरे में नहीं पाया। स्टोर रूम में पहुंची तो पिता को खिड़की की ग्रिल के सहारे चुन्नी से बनाए गए फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

Kanpur: Hotelier commits suicide, family in shock
पोस्टमार्टम हाउस में पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते आशीष के परिजन - फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आशीष ने सुसाइड नोट की फोटो खींचकर उसे खुशी के व्हाट्सएप पर भी भेजा था। व्यवसायी की दो बेटियों में छोटी बेटी महक घटना के वक्त घरेलू काम में व्यस्त थी। एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

Kanpur: Hotelier commits suicide, family in shock
जांच करते एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। एसीपी के अनुसार सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र है। प्रथम दृष्टया कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने की आशंका है। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए उनका मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed