फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Home Guard recruitment scam Fearing imprisonment accused doctor ends up in the ICU

कानपुर होमगार्ड भर्ती धांधली: ‘जेल जाने का डर’, ICU पहुंचे आरोपी डॉक्टर, पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी संदेह

Sat, 17 Oct 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में होमगार्ड भर्ती मेडिकल परीक्षण के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों डॉक्टर और उनका चालक  जेल जाने के डर से अचानक बीमार हो गए। शुक्रवार को जब पुलिस उन्हें कोर्ट ले जाने के लिए उर्सला अस्पताल मेडिकल कराने ले गई, तो एक डॉक्टर सीने पर हाथ रखकर बैठ गया, दूसरा चक्कर आने का नाटक करने लगा और चालक भी लेट गया।

विज्ञापन
Kanpur Home Guard recruitment scam Fearing imprisonment  accused doctor ends up in the ICU
होमगार्ड भर्ती के दौरान वसूली का आरोपी कार चालक अजीत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल परीक्षण में वसूली के मामले में नया मोड़ आया। जेल जाने की नौबत आती देख आरोपी डॉक्टरों में कोई मेडिकल के दौरान गश खाकर गिर गया तो किसी ने अपना दिल थाम लिया। यह देख मौजूदा पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन कोतवाली और पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को मामले की जानकारी दी गई। फिर जिस अस्पताल में दोनों डॉक्टर मरीजों का इलाज करते थे उसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन

डॉक्टरों के आगे बेबस खड़ी कोतवाली पुलिस के सामने हाथ मलने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। गुरुवार देर शाम पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों ने डॉ. प्रवीण, डॉ. महेश और उनके चालक अजीत पर फिटनेस प्रमाणपत्र देने के नाम पर तीन लाख रुपये वसूली का आरोप लगाकर न सिर्फ जमकर हंगामा किया था बल्कि चालक की पिटाई भी की थी। पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली लाई। इसके बाद होमगार्ड इंस्पेक्टर सुधांशु की तहरीर पर तीनों के अलावा डॉ. देवेंद्र राजपूत व दो अज्ञात समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

अचानक ही तीनों की हालत बिगड़ गई
शुक्रवार को पूरे दिन तीनों कोतवाली के मुंशियाने में ही गुमसुम बैठे रहे। दोपहर 3:30 बजे चार-पांच सिपाही तीनों को कोर्ट ले जाने से पहले उर्सला में मेडिकल के लिए लेकर पहुंचे तो डॉ. प्रवीण अपने दिल पर हाथ रखकर कुर्सी पर बैठ गया। इधर, डॉ. महेश भी फर्श पर बैठ गया और बताया कि सर्वाइकल के चलते उसे चक्कर आ रहे हैं। दोनों को देखते ही अजीत भी चिल्ला उठा कि पिटाई से उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं। वह भी पास में पड़े बेड पर लेट गया। अचानक ही तीनों की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन

Kanpur Home Guard recruitment scam Fearing imprisonment  accused doctor ends up in the ICU
वसूली का आरोपी डॉक्टर प्रवीण सक्सेना - फोटो : amar ujala

पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी संदेह
उन्हें वार्ड से आईसीयू में ले जाया गया। सूत्राें के अनुसार डॉक्टरों के अचानक भर्ती होने के पीछे कोतवाली के पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी संदेह है। आशंका जताई जा रही है कि किसी पुलिसकर्मी ने ही जेल जाने से बचने का रास्ता उन्हें दिखाया होगा। वहीं, पुलिस कमिश्नर भी नहीं बता पाए कि जेल जाने वाले डॉक्टर अचानक आईसीयू कैसे पहुंच गए। मामले में एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडे का कहना है तीनों आईसीयू में रहेंगे। पुलिस की मिलीभगत की बात पर जांच कराने की बात कही।

विज्ञापन

डॉ. प्रवीण पहले भी रहा है आरोपों के घेरे में
पुलिस लाइन रिश्वत प्रकरण में घिरे उर्सला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. प्रवीन सक्सेना और डॉ. महेश द्विवेदी पर रुपये लेने का आरोप पहली बार नहीं लगा है। इससे पहले भी कई तीमारदार रुपये लेकर सर्जरी करने और इलाज में लापरवाही की शिकायतें कर चुके हैं। हालांकि, मामला अंदरूनी होने के चलते कभी कार्रवाई नहीं की गई।

Kanpur Home Guard recruitment scam Fearing imprisonment  accused doctor ends up in the ICU
वसूली का आरोपी डॉक्टर महेश द्विवेदी - फोटो : amar ujala

मेडिकोलीगल के नाम पर लिए 32 हजार रुपये
कर्मचारियों के अनुसार उर्सला में बुधवार को एक मामला मेडिकोलीगल से जुड़ा आया। इसमें डॉ. प्रवीण ने मेडिकोलीगल करने के 32 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। जिसका मेडिकोलीगल होना था वो बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर का खास था। रुपये लेने की बात पता चलते ही राहुल बच्चा सोनकर खुद अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को रुपये वापस करने की बात कही। इस पर डॉ. प्रवीण ने रुपये लेने से इन्कार कर दिया। पैसे ऑनलाइन लिए गए थे इसलिए सुबूत था जिसे लेकर आरोप है कि डॉक्टर प्रवीण की कुछ लोगों ने कलाई मरोड़ दी। इसके बाद डॉ. प्रवीण ने वो पैसे विधायक को वापस किए। हालांकि, मामले में विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने इन्कार किया है।

दरोगा भर्ती में भी बन गए थे दो बोर्ड
फरवरी में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में फिटनेस के लिए एडी हेल्थ की ओर से एक बोर्ड बनाया जाता है। इसके बावजूद आरोप है कि डॉ. प्रवीण ने अपने लिंक निकालकर एक और बोर्ड उर्सला अस्पताल का अपना बनवा लिया। हालांकि, तुरंत ही बोर्ड भंग करने के निर्देश दिए गए।

Kanpur Home Guard recruitment scam Fearing imprisonment  accused doctor ends up in the ICU
उर्सला अस्पताल - फोटो : amar ujala

ऑपरेशन के नाम पर तीमारदारों से वसूली के पुराने किस्से
उर्सला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों का आरोप है कि डॉ. प्रवीण पर आए दिन सर्जरी के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप लगते रहे हैं। इसका एक पुख्ता उदाहरण साल 2024 का है जब एक मरीज ने लिखित रूप से अस्पताल के निदेशक से शिकायत की थी। आरोप था कि डॉक्टर ने सर्जरी के एवज में पैसों की मांग की। डॉक्टर के ड्राइवर के हाथों रुपये लेने की शिकायत भी की थी। इसके बाद भी डॉक्टर के खिलाफ कोई ठोस विभागीय या कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते उसका दुस्साहस बढ़ता गया।

दिव्यांग बोर्ड से हटाए जाने का मामला और ओटी में मनमानी
रिश्वत और वसूली के इन आरोपों के बीच डॉ. प्रवीण का एक और कारनामा सामने आया है। वह उर्सला अस्पताल के दिव्यांग बोर्ड में ईएनटी विशेषज्ञ के रूप में नामित था। नियम और जिम्मेदारी के अनुसार उसे बोर्ड में बैठकर दिव्यांगों के प्रमाणपत्र व अन्य मामलों का निस्तारण करना था लेकिन वो बोर्ड में बैठने के बजाय अपना 80 प्रतिशत समय ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में गुजारता था। आरोप है कि सर्जरी के नाम पर वो हर रोगी से 10 से 15 हजार रुपये लेता था। इसलिए उसका ज्यादातर समय ओटी में बिताता क्योंकि इसमें फायदा होता था। जब इस बात की आधिकारिक शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंची तो प्रशासन हरकत में आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने इस अनियमितता का संज्ञान लेते हुए डॉ. प्रवीण सक्सेना को जुलाई 2026 में दिव्यांग बोर्ड से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed