{"_id":"64100b4244b2561cee0d0c73","slug":"kanpur-history-sheeter-trying-to-surrender-in-court-in-hukkabar-misdeed-case-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हुक्काबार में दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण की फिराक में हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हुक्काबार में दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण की फिराक में हिस्ट्रीशीटर
Tue, 14 Mar 2023 11:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बर्रा के हुक्काबार में डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। वहीं, पुलिस उसका अब तक सुराग नहीं खोज सकी है। घटना में पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी विनय ठाकुर और हुक्काबार संचालक शोभित पाल को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व अमन सेंगर का पुलिस एक सप्ताह बाद भी कुछ पता नहीं लगा सकी। जबकि, अजय अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद को बेगुनाह बताते हुए वीडियो पोस्ट कर रहा है। इसके बाद भी पुलिस उसे ट्रेस नहीं कर पाई।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करके नौबस्ता, बर्रा फत्तेपुर और हनुमंत विहार इलाके में दबिश दी थी। इससे वह दबाव में आकर शहर छोड़कर भाग चुका है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा है। इसमें उसकी मदद कुछ सफेदपोश भी कर रहे हैं।
विज्ञापन