{"_id":"66a90d8cfc43edbbdf05c314","slug":"kanpur-history-sheeter-ajay-thakur-associate-with-a-bounty-of-rs-25-000-arrested-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का 25 हजार का इनामी साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का 25 हजार का इनामी साथी गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2024 09:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में बर्रा पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी रहे हिस्ट्रीशीट अजय ठाकुर के एक गुर्गे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बर्रा थानाक्षेत्र के ठाकुर चौराहे के पास से पकड़े गए 25 हजार के इनामी गुर्गे बर्रा आठ निवासी विपिन सिंह उर्फ विपिन टेढ़ी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विपिन पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी और आर्म्स एक्ट और बलवा आदि की धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2015 में दर्ज हुआ था जबकि वर्ष 2023 में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। बर्रा थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि विपिन लंबे समय से फरार चल रहा था। उसपर कई मुकदमे दर्ज थे लेकिन किसी भी मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।