फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur high school topper Shobhit kumar got 4th rank in uttar pradesh

UP Board Result 2020: हाईस्कूल में कानपुर टॉपर बने शोभित कुमार, यूपी में पाया चौथा स्थान, बनना चाहते हैं आईएएस

Sat, 27 Jun 2020 06:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
kanpur high school topper Shobhit kumar got 4th rank in uttar pradesh
शोभित कुमाी, हाई स्कूल (प्रदेश में चौथे स्थान पर, कानपुर के टॉपर)  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर रार घाटमपुर के आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले शोभित कुमार ने हाईस्कूल में 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में चौथा और शहर में पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन


शोभित ने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और नियमित आठ घंटे पढ़ाई की। शोभित कहते हैं कि कभी किसी भी विषय के समझ में न आने पर दबाव में नहीं आना चाहिए। एकाग्र मन से कम समय में पढ़ाई करके भी बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


कभी मन हतोत्साहित होता था तो फिल्मी गाने सुन लेता था। हमीरपुर के कुरारा विकासखंड पतारा गांव निवासी शोभित आईआईटी से बीटेक करने के बाद सिविल सेवाओं में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता सुरेशचंद्र बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर स्कूल में सहायक अध्यापक हैं और मां गीता देवी गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि शिक्षक होने के नाते बेटे की सफलता पर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। वहीं मां ने बताया घर में गुलगुले बनाने की तैयारी की जा रही है, खुशी के मौके पर गुलगुले से मुंह मीठा करेंगे।   

स्कोर कार्ड  
हिंदी - 94
अंग्रेजी - 94
गणित - 97
विज्ञान - 95
सामाजिक विज्ञान - 94
ड्राइंग - 98
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed