फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Heatwave Makes People Short Tempered  OPDs at Hallett and Ursula Hospitals Swamped with Crowds

UP: गर्मी से ‘शॉर्ट टेंपर’ हो लोग, हैलट-उर्सला की OPD में उमड़ी भीड़, नींद की कमी बना रही हिंसक, ये है सलाह

Sat, 25 Apr 2026 11:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Apr 2026 11:39 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में भीषण गर्मी और नींद की कमी से लोगों में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है, जिससे अस्पतालों की मानसिक ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों ने ठंडे वातावरण में रहने, पर्याप्त पानी पीने और आठ घंटे की नींद लेने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Kanpur Heatwave Makes People Short Tempered  OPDs at Hallett and Ursula Hospitals Swamped with Crowds
हैलट ओपीडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केस-1: गुजैनी निवासी 45 वर्षीय प्रेम पाल के परिजन उन्हें साथ लेकर ओपीडी आए। बताया कि प्रेमपाल पहले से ही तनाव से गुजर रहे हैं। इन दिनों इनमें चिड़चिड़ापन इतना ज्यादा बढ़ा है कि पूरा दिन चिल्लाते रहते हैं। कभी बच्चों पर हाथ नहीं उठाया लेकिन अब उनकी जरा सी शैतानी पर पीटने के लिए दौड़ते हैं। मना करो तो उलझने लगते हैं और चीख पुकार करते हैं।

विज्ञापन

केस-2: शुक्लागंज निवासी 30 वर्षीय रेशमा पर चिड़चिड़ापन हावी होने पर परिजन ओपीडी में लेकर आए। परिजन के मुताबिक छोटी सी बात पर फांसी लगाने की धमकी देती हैं। अपने आपको मारने की कोशिश करती हैं। एक बार तो हाथ भी काट लिया। डर की वजह से ओपीडी में दिखाने आए हैं।

विज्ञापन

कानपुर शहर में भीषण गर्मी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। हैलट और उर्सला अस्पतालों की मानसिक रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ा है। दोनों अस्पतालों में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज आ रहे हैं।

इनमें से 50-50 मरीज गुस्से और चिड़चिड़ेपन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उर्सला अस्पताल के डॉ. चिरंजीवी प्रसाद ने नींद की कमी को इसका मुख्य कारण बताया। रात में गर्मी और उमस से नींद पूरी नहीं हो पाती है। मस्तिष्क को पर्याप्त आराम न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आता है। काम के दबाव के साथ गर्मी लोगों को हिंसक बना रही है।

विज्ञापन

गुस्सा अनियंत्रित होने पर विशेषज्ञ से परामर्श करें
डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया कि पानी की कमी से बचें और ठंडे वातावरण में रहें। कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेना आवश्यक है। गुस्सा अनियंत्रित होने पर विशेषज्ञ से परामर्श करें। पर्याप्त पानी, छाछ या नींबू पानी पीएं और गरिष्ठ भोजन से बचें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें तथा प्राणायाम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed