फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Heat induced wheat grains shrink harvesting begins in several villages with potential yields declining

Kanpur: गर्मी की मार से सिकुड़ रहे गेहूं के दाने, कई गांवों में शुरू हुई फसल की कटाई, पैदावार घटने की आशंका

Fri, 06 Mar 2026 08:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Mar 2026 08:16 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल क्षेत्र में मार्च की गर्मी से गेहूं की फसल समय से पहले पकने लगी है, जिससे दानों के सिकुड़ने और पैदावार घटने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Kanpur Heat induced wheat grains shrink harvesting begins in several villages with potential yields declining
नरवल के कई गांवों में शुरू हुई गेहूं की कटाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल तहसील में इस बार मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर असर दिखने लगा है। कई गांवों में फसल समय से पहले पकने लगी है और कुछ किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक बढ़ी गर्मी से गेहूं के दाने सिकुड़ जाते हैं और कमजोर हो जाते हैं, जिससे उत्पादन घटने की आशंका है। 

विज्ञापन





सरसौल स्थित राजकीय बीज भंडार के प्राविधिक सहायक राजेश कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने से पौधों की पानी लेने की क्षमता कम हो जाती है और वे जल्दी सूखने लगते हैं। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल की निगरानी करें और जरूरत पड़ने पर सिंचाई करें ताकि नुकसान कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed