फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Hearing the news of brother's death, younger brother also died

Kanpur: भाई की मौत की खबर सुनकर छोटे भाई की भी गई जान, एक साथ उठी अर्थी; नम हुई हर आंख

Mon, 23 Jun 2025 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Jun 2025 10:09 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। भाई की मौत की खबर सुनकर छोटे भाई की भी जान चली गई। घटना बिठूर थानाक्षेत्र में टिकरा गांव की है।

विज्ञापन
Kanpur: Hearing the news of brother's death, younger brother also died
बिठूर थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रविवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर छोटे भाई की भी सांसें थम गईं। चार घंटे के अंतर में दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की एक साथ अर्थी उठी तो सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


टिकरा निवासी बांकेलाल लाल दिवाकर (72) को गले का कैंसर था। बीमारी के चलते रविवार दोपहर उनका निधन हो गया। वहीं, कस्बे के दूसरी तरफ रह रहे छोटे भाई शंकर दिवाकर (50) को जब भाई के माैत की जानकारी हुई तो वह बेसुध हो गए और थोड़ी ही देर में दम तोड़ दिया। शंकर अविवाहित थे। बांकेलाल की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी। उनकी कोई संतान नहीं थी। सोमवार को सबसे छोटे भाई प्रेमशंकर और उनके बेटों ने दोनों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


भाइयों के सहारे काट रहे थे जिंदगी
परिजनों ने बताया कि बांकेलाल ने कई वर्षों तक होमगार्ड की नौकरी की। बीमारी के कारण वह शिथिल हो गए थे। वह अपने भाई मंगली दिवाकर के साथ रहते रहे थे। वहीं, शंकर दिवाकर प्रेमशंकर के साथ रहते थे। घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed