फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur : Health department will keep an eye on the jamati's won the fight from Corona

कोरोना से जंग जीते जमातियों पर स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर, लक्षण उभरे तो दोबारा होगी जांच

Sun, 19 Apr 2020 09:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला. कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला. कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
kanpur : Health department will keep an eye on the jamati's  won the fight from Corona
ठीक होने के बाद निगरानी में रखे जाएंगे तब्लीगी जमात के लोग - फोटो : amar ujala
कानपुर के  हैलट कोविड अस्पताल में भर्ती छह जमातियों की रिपोर्ट लगातार दो बार कोरोना निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इनके निकलते वक्त अस्पताल का माहौल काफी भावुक हो गया।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के जमाती ने अपनी पस्तो भाषा में डॉक्टरों और स्टाफ की तारीफ कर शुक्रिया अदा किया। वहीं अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी। जमातियों को क्वारंटीन हाउस भेजा गया है। 
विज्ञापन

 

दिल्ली के मरकज से जुड़े छह जमाती दो सप्ताह पहले जब हैलट में भर्ती हुए थे तो मेडिकल स्टाफ उनकी लगातार शिकायत कर रहा था। दवाएं फेंक देने, वार्ड मेें थूकने सरीखे आरोप लगे थे लेकिन बाद मेें माहौल बदल गया।

जमातियों नें दवा खाई तो कोरोना से जंग फतह कर ली। वे लगातार दो बार जांच में निगेटिव आ गए। इनमें दो जमाती अफगानिस्तान के हैं। वे दिल्ली से शहर आए थे। उन्हें सुफ्फा मस्जिद सेे यहां लाया गया था।

उनके कोरोना निगेटिव होेने से स्वास्थ्य विभाग को भी राहत महसूस हुई है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि उन्हें अभी क्वारंटीन में रखा जाएगा। उन पर स्वास्थ्य विभाग की भी नजर रहेगी। लक्षण उभरते हैं तो दोबारा जांच होगी। बताया जा रहा है कि जमातियों को एक निजी संस्थान के क्वारंटीन हाउस में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed