फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Head-on collision between speeding trailer and pickup truck; both drivers killed

कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

Thu, 24 Sep 2026 09:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 24 Sep 2026 09:14 PM IST
सार

Kanpur News: दोनों चालक क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के केबिन में फंसे। जेसीबी की मदद से निकाले गए। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Kanpur: Head-on collision between speeding trailer and pickup truck; both drivers killed
सचेंडी हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर-बिधनू मार्ग पर सीढ़ी इटारा के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों चालकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान औरैया निवासी ट्राला चालक नीरज कुमार (40) और साढ़ के पतारा के रायपुर निवासी पिकअप चालक कुलदीप कुमार अवस्थी (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों वाहन आमने-सामने आते और जोरदार टक्कर होते दिखाई दे रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए। बताया गया कि नीरज ट्राला लेकर बिधनू की ओर से किसान नगर की तरफ जा रहे थे। सीढ़ी इटारा के पास सामने से आ रहे कुलदीप के पिकअप से ट्राला की भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Head-on collision between speeding trailer and pickup truck; both drivers killed
सचेंडी हादसे में पिकअप के बाहर कोल्ड्रिंक की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
सचेंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालकों को केबिन से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद पिकअप में कोल्डड्रिंक की बोतलें लदी थीं, जो टक्कर के बाद सड़क पर बिखर गईं। क्षतिग्रस्त वाहनों और बोतलों के कारण मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

Kanpur: Head-on collision between speeding trailer and pickup truck; both drivers killed
कुलदीप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वजह की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर की बात सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed