{"_id":"63107abc823ee2796b7ef8f2","slug":"kanpur-hbtu-professor-arrested-for-molesting-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में एचबीटीयू के प्रोफेसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में एचबीटीयू के प्रोफेसर गिरफ्तार
Thu, 01 Sep 2022 02:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:56 PM IST
सार
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में नवाबगंज पुलिस ने गुरुवार को प्रोफेसर विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की खबर सुनते ही एचबीटीयू के कई प्रोफेसर नवाबगंज थाने पहुंचे और एसीपी स्वरूप नगर से मुलाकात की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) की एमबीए की छात्रा ने प्रोफेसरों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि छेड़खानी का विरोध करने पर प्रोफेसरों ने धमकी दी है कि परीक्षा में शामिल नहीं होने देंगे। छात्रा ने कुलपति से शिकायत की थी।
नवाबगंज पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गुरुवार को प्रोफेसर विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की खबर सुनते ही एचबीटीयू के कई प्रोफेसर नवाबगंज थाने पहुंचे और एसीपी स्वरूप नगर से मुलाकात की। स्वरूप नगर एसीपी वृज नारायण सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
एचबीटीयू में पिछले साल से एमबीए का कोर्स शुरू हुआ है। लखीमपुर की रहने वाली पहले साल की छात्रा का कहना है कि विभाग के प्रोफेसर लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। अनुपस्थित रहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। उसका कहना है कि कई छात्राएं मानसिक प्रताड़ना से बेहोश तक हो चुकी हैं। छात्रा ने दो अन्य प्रोफेसरों पर भी मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।