{"_id":"6ae4df6fe37f81b25b0314c7","slug":"kanpur-harasser-threatens-i-won-t-let-you-study-nor-will-i-let-you-settle-down-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अश्लील तस्वीरें वायरल कर शोहदा बोला- न पढ़ने दूंगा, न घर बसने दूंगा..., रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अश्लील तस्वीरें वायरल कर शोहदा बोला- न पढ़ने दूंगा, न घर बसने दूंगा..., रिपोर्ट दर्ज
Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
सार
शिकायत पर बिल्हौर और कल्याणपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कल्याणपुर थाने में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
कल्याणपुर में शोहदे ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर बिल्हौर निवासी बीएससी छात्रा की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। फोटो परिजन और रिश्तेदारों को भी भेजीं। विरोध करने पर धमकाया कि अब न पढ़ने दूंगा, न ही घर बसने दूंगा...। छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। आरोप है कि बिल्हौर और कल्याणपुर थाना पुलिस ने सीमा विवाद के चलते कार्रवाई नहीं की। परिजन ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुहार लगाई। इसके बाद कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
बिल्हौर निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व कल्याणपुर स्थित महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आई थी। कोचिंग जाने के दौरान कानपुर देहात के शिवली स्थित बसेंध निवासी दीपक उर्फ राज से मुलाकात हुई। आरोपी ने मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया। कॉलेज आने-जाने के दौरान घुमाना शुरू कर दिया। बालिग होने पर शादी का भरोसा देकर अश्लील हरकतों का प्रयास करने लगा। मार्च 2025 में आरोपी उसे कल्याणपुर जीटी रोड स्थित एक होटल में ले गया। उसकी मर्जी के बिना निजी तस्वीरें मोबाइल से खींच लीं।
विज्ञापन
Trending Videos
जून 2026 में शिवली स्थित ढाबे के कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीटा। फिर आर्य समाज मंदिर में शादी करने के लिए दबाव बनाया। इससे तंग आकर दोस्ती तोड़ दी। इसी के बाद आरोपी धमकाने लगा। पांच लाख खर्चकर परिवार की हत्या कराने की धमकी दी। अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। तलाश में दबिश दी जा रही है।