फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Hanuman Katha of Bageshwardham will be held in Sachendi from April 17

Kanpur: 17 अप्रैल से सचेंडी में होगी बागेश्वरधाम की हनुमान कथा, तीन दिन कथा व दो दिन लगेगा दिव्य दरबार

Mon, 13 Mar 2023 02:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Hanuman Katha of Bageshwardham will be held in Sachendi from April 17
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में 17 से 21 अप्रैल तक पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा की अमृत वर्षा श्री बागेश्वरधाम छत्तरपुर मध्यप्रदेश के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे। यह जानकारी रविवार को परेड स्थित प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कथा स्थल सचेंडी थाने के पास रंजितपुर के मैदान को बनाया गया है। यहां पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 अप्रैल को ही आएंगे व कथा का रसपान भक्तों को कराएंगे। कथा 12 से 2 बजे के बीच प्रारंभ होकर शाम 6 बजे समाप्त होगी। तीन दिन कथा होगी, जबकि दो दिन दिव्य दरबार लगेगा। उनके ठहरने की व्यवस्था रंजीतपुर के पवन तनय आश्रम में की गई है। उन्होंने बताया कि कथा में किसी भी प्रकार की वीआईपी व्यवस्था नहीं होगी।
विज्ञापन

 

5 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान
महामंत्री आकाश त्रिपाठी ने जानकारी दी कि कथा में 5 से 10 लाख तक भक्तगण अलग-अलग जिलों से आने की उम्मीद है। अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा कि भक्तों को कथा स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए डीएम से रोडवेज बस सेवा की बात करेंगे। वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था करने कि मांग भी करेंगे। प्रेसवार्ता में मंत्री रितु त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष नीलम शुक्ला, संयुक्त मंत्री मंजू देवी, सदस्य राजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed