{"_id":"614579b98ebc3e35e94a6a90","slug":"kanpur-handler-had-to-give-a-bag-full-of-gold-diamond-different-packets-were-made-income-tax-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैंडलर को देना था सोना-डायमंड से भरा बैग, बने थे अलग-अलग पैकेट, आयकर ने शुरू की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैंडलर को देना था सोना-डायमंड से भरा बैग, बने थे अलग-अलग पैकेट, आयकर ने शुरू की जांच
Sat, 18 Sep 2021 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:01 AM IST
सार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को एक बैग से ज्वैलरी के साथ ही 50 कैरेट के छोटे-बड़े डायमंड भी मिले हैं। इनकी कीमत भी लाखों में है। सूत्रों ने बताया कि चारों को हैंडलर को माल देना था।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल पर पकड़ा गया डेढ़ करोड़ का सोना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर डेढ़ करोड़ के सोने के गहनों और बिस्कुट की डिलीवरी शहर में दूसरे हैंडलरों को दी जानी थी। अलग-अलग बैगों में गहनों के पैकेट बनाए गए थे। इसके ऊपर मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। अब आयकर विभाग पकड़े गए युवकों और इनके पास से मिले फोन नंबरों और पैकेटों के ऊपर दर्ज नंबरों की केवाईसी की जानकारी जुटा रहा है।
दो युवकों के बयान भी आयकर अफसरों ने दर्ज किए हैं। ज्वैलरी के साथ ही 50 कैरेट के छोटे-बड़े डायमंड भी मिले हैं। इनकी कीमत भी लाखों में है। सूत्रों ने बताया कि चारों को हैंडलर को माल देना था।
लेकिन बारिश के चलते दूसरा व्यक्ति नहीं पहुंचा और संदिग्ध गतिविधियों के चलते बृहस्पतिवार सुबह सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें पकड़ा और मामले का खुलासा किया। सूत्रों ने बताया कि इनके पास से ज्वैलरी आदि के कच्चे और पक्के पर्चे भी मिले हैं। जिनका मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
तस्करी के मिल रहे संकेत
कानपुर। सूत्रों ने बताया कि कोरियर कंपनी की भूमिका मामले में संदिग्ध मिल रही है। माना जा रहा है कि बेहद संगठित तौर पर कानपुर समेत देश भर के अलग-अलग हिस्सों से सोने-डायमंड की तस्करी की जा रही है। पकड़े गए युवकों के पास छोटे-बड़े अलग-अलग कैरेट के डायमंड भी मिले हैं। शहर सराफा कारोबार का गढ़ है।