फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur hallet hospital scuffle between people who came to meet the patient and nurse and female constable

हैलट में बवाल: तीमारदारों ने नर्स से की धक्का-मुक्की, FIR न लिखने पर प्राचार्य की पुलिस से बहस, पढें मामला

Sun, 05 Oct 2025 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:45 PM IST
सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल के वार्ड-13 में मरीज से मिलने आए लोगों और नर्स/महिला सिपाही के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस चौकी द्वारा तहरीर लेने से मना करने पर प्राचार्य डॉ. संजय काला भड़क गए और उनकी पुलिस से तीखी बहस हुई। वहीं, जूनियर डॉक्टरों ने एक सुरक्षा गार्ड को नौकरी से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur hallet hospital scuffle between people who came to meet the patient and nurse and female constable
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के हैलट अस्पताल में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। वार्ड 13 के बेड नंबर 21 पर भर्ती रोगी रामप्रकाश मिश्रा से मिलने आए लोगों और ड्यूटी पर मौजूद नर्स के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें एक महिला सिपाही भी शामिल थी।

विज्ञापन

मरीज रामप्रकाश मिश्रा से मिलने आए लोगों को लेकर नर्स और वहां मौजूद महिला सिपाही से विवाद हो गया, जो जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गया। इस घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष चौकी में तहरीर देने पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेने से मना कर दिया। इस बात पर हैलट अस्पताल के प्राचार्य डॉ. संजय काला भड़क गए।

विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड को नौकरी से हटाने की मांग
प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद भी पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी बहस हुई, जिसने अस्पताल परिसर में तनाव बढ़ा दिया। इसी दौरान अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जूनियर डॉक्टरों और हैलट के एक सुरक्षा गार्ड के बीच भी झगड़ा हो गया। जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा गार्ड पर ठीक से काम न करने का आरोप लगाते हुए उसे नौकरी से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed