फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: guarded of Pitbull dog, gambling was going on in the house, seven arrested

Kanpur: पिटबुल कुत्ते का पहरा, घर में चल रहा था जुआ, सात गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 02:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Oct 2022 02:00 PM IST
सार

कानपुर में कल्याणपुर में जुए की सूचना पर दबिश मारने पहुंची पुलिस उस समय पीछे हट गई जब जुआरियों की पहरेदारी करता एक पिटबुल सामने आया। पुलिस ने  घेराबंदी करके सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur: guarded of Pitbull dog, gambling was going on in the house, seven arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में जुआ की सूचना पर दबिश मारने पहुंची पुलिस उस समय पीछे हट गई, जब जुआरियों की पहरेदारी करता एक खूंखार पिटबुल कुत्ता सामने आ गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से पिटबुल को काबू में किया लेकिन तबतक छह जुआरी भाग चुके थे। घेराबंदी करके सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फड़ से 1.25 लाख रुपये जब्त किए गए। पिटबुल की आड़ में जुआ खेलने वाले 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पनकी रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास अजीत सिंह के मकान में जुआ खिलवाया जा रहा था। चौकी इंचार्ज शिव कुमार शर्मा के मुताबिक मकान का गेट खोलते ही एक पिटबुल कुत्ता सामने आ गया था। पिटबुल के ठीक पीछे के कमरे में जुआ चल रहा था। 

विज्ञापन

पिटबुल डॉग के लिए नगर निगम से बात की जा रही है। इस मामले में मकान मालिक की तलाश भी जारी है। उसे आरोपी बनाया गया है। किसी को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा।- दिनेश कुमार शुक्ला, एसीपी, कल्याणपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed