{"_id":"6043ed1fb7103174ac40469c","slug":"kanpur-gtb-warriors-won-by-amit-s-bowling-national-youth-and-civils-club-won-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अमित की गेंदबाजी से जीती जीटीबी वारियर्स, नेशनल यूथ व सिविल्स क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अमित की गेंदबाजी से जीती जीटीबी वारियर्स, नेशनल यूथ व सिविल्स क्लब ने जीते मैच
Sun, 07 Mar 2021 02:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग के तहत पालिका मैदान पर पहला मैच हुआ। काउंटी क्लब की टीम 36.2 ओवर में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सिविल्स क्लब की टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट खोकर 182 रन बना लिए। रामकली मैदान पर इलेवन स्टार की टीम 34.3 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। नेशनल यूथ की टीम ने 22.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया।
अमित की गेंदबाजी से जीती जीटीबी वारियर्स
कानपुर के पालिका मैदान में शनिवार को जीटीबी वारियर्स व रिजेंसी रॉयल्स टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें अमित सिंह की गेंदबाजी की बदौलत जीटीबी वारियर्स नौ रन से जीत गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटीबी वारियर्स की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 190 रन बना लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रिजेंसी रॉयल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 181 रन बना लिए। जीटीबी के गेंदबाज अमित सिंह ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
सीएसए के 25 छात्र करेंगे इंटर्नशिप
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन (एबीएम) कोर्स के 25 छात्रों को इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया। शनिवार को एडामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के रीजनल मैनेजर भूपेंद्र सिंह, रीजनल मैनेजर मार्केटिंग राम मोहन यादव और कानपुर रेंज के हेड लोकेंद्र सिंह 34 छात्र-छात्राओं का लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया। एबीएम डेह डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि यह कंपनी हर्बीसाइड, पेस्टीसाइड एवं इंसेक्टिसाइड का निर्माण करती है। इस मौके पर डॉ. पूजा सिंह और मोहम्मद जफर मौजूद रहे।