{"_id":"6866948ec3edf44bd708ff1f","slug":"kanpur-gsvm-drains-are-choked-water-is-entering-bungalows-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जीएसवीएम के नाले चोक, बंगलों में घुस रहा पानी, छह फीट नीचे के बजाय ऊपर पड़ गई सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जीएसवीएम के नाले चोक, बंगलों में घुस रहा पानी, छह फीट नीचे के बजाय ऊपर पड़ गई सीवर लाइन
Thu, 03 Jul 2025 08:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
जीएसवीएम कैंपस में बरसाती नाले चोक हुए
- फोटो : अमर उजाला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस में सीवर लाइन छह फीट नीचे के बजाय ऊपर पड़ गई है। नाले चोक हैं। जरा सी बारिश होने पर बंगलों में पानी घुस जा रहा है। इससे परिसर में डेंगू, चिकुनगुनिया, वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने महापौर, डीएम, नगर आयुक्त से शिकायत की है। कैंपस प्रभारी डॉ. एसके बर्मन ने बताया कि अप्रैल में पानी की लाइन बिछाने के चक्कर में जल संस्थान ने सीवर लाइन तोड़ दी थी।
विज्ञापन
बंगलों में घुस रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
सीवर लाइन के चैंबर ऊपर बना दिए जिससे पानी भर रहा है। बरसाती नाली चोक हो गए हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को स्थिति से अवगत कराया गया। कॉलेज प्रबंधन ने अफसरों को पत्र लिखे हैं। महापौर प्रमिला पांडेय को कैंपस के हालात बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलों में घुस रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धनंजय चौधरी के बंगले में जेट मशीन बुलाकर पानी साफ कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि सीवर लाइन ठीक नहीं हुई तो इस बार भी बारिश में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहेगा।