{"_id":"6aff04616ec37b69cd0d4367","slug":"kanpur-gst-evasion-of-rs-72-55-lakh-detected-via-vehicle-tracking-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वाहन ट्रैकिंग से पकड़ी 72.55 लाख रुपये की जीएसटी चोरी, दिल्ली की रद्द फर्मों से दिखाई खरीद-बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वाहन ट्रैकिंग से पकड़ी 72.55 लाख रुपये की जीएसटी चोरी, दिल्ली की रद्द फर्मों से दिखाई खरीद-बिक्री
Thu, 19 Nov 2026 07:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:45 PM IST
सार
एसजीएसटी अफसरों ने पनकी स्थित सैडलरी फर्म पर कार्रवाई की। टीम ने 72.55 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
एसजीएसटी की टीम ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसजीएसटी की टीम ने बृहस्पतिवार को वाहन ट्रैकिंग के बाद पनकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेडलरी निर्माता इकाई में छापा मारा। जांच में पता चला कि फर्म संचालक ने दिल्ली की रद्द फर्मों के जरिये खरीद-फरोख्त दिखाई थी। आईटीसी का भी दावा कर लिया था। यहां 72.5 लाख रुपये जीएसटी चोरी पकड़ी। फर्म संचालक ने कर चोरी के रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन
अपर आयुक्त, कुमार आनंद के निर्देश और संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार गौतम की अगुवाई में जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि फर्म ने दिल्ली स्थित कुछ ऐसी फर्मों से खरीद घोषित की थी जिनका पंजीकरण पहले ही निरस्त किया जा चुका था। दिल्ली की फर्मों से प्राप्त इनवर्ड आपूर्ति में दर्ज वाहनों की जांच आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) से की गई। इससे दो तिथियों के बीच वाहनों की आवाजाही को ट्रैक किया गया।
विज्ञापन
इस जांच से कई ऐसे तथ्य प्रकाश में आए जिनके आधार पर माल के वास्तविक परिवहन के बिना ही ई-वे बिल के माध्यम से आपूर्ति दिखाई गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ लेना था। करदाता ने जांच के दौरान इन विसंगतियों को खुद स्वीकार किया। बाद में नकद 11 लाख 57 हजार 986 रुपये जमा किए। इसके अतिरिक्त, क्रेडिट के रूप में 60 लाख 97 हजार रुपये जमा किए गए। इस दौरान खरीद-बिक्री से जुड़े तमाम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, सुभाष चंद्र, रमेश कुमार तिवारी, रज्जन लाल आदि रहे।
विज्ञापन
