फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur GST CA Association seminar professional advice constitutes crime only if collusion is proven

कानपुर: GST CA एसोसिएशन की गोष्ठी, वक्ता बोले- मिलीभगत साबित होने पर ही व्यावसायिक सलाह अपराध, इन पर भी चर्चा

Sat, 17 Oct 2026 12:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 12:26 PM IST
सार

Kanpur News: जीएसटी सीए एसोसिएशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में जीएसटी काउंसिल के नवीनतम निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि किसी भी सीए या टैक्स प्रोफेशनल द्वारा क्लाइंट को दी गई व्यावसायिक सलाह को तब तक अपराध नहीं माना जा सकता, जब तक कि उसकी सीधे तौर पर मिलीभगत या दुर्भावनापूर्ण मंशा साबित न हो।

विज्ञापन
Kanpur GST CA Association seminar professional advice constitutes crime only if collusion is proven
जीएसटी गोष्ठी में जानकारी देतीं विशेषज्ञ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जीएसटी सीए एसोसिएशन की ओर से आर्यनगर स्थित क्लब में जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी पेशेवर (सीए या टैक्स प्रोफेशनल) की ओर से अपने क्लाइंट को दी गई व्यावसायिक सलाह को तब तक अपराध या साजिश का हिस्सा नहीं माना जा सकता। जब तक कि प्रोफेशनल की स्वयं दुर्भावनापूर्ण मंशा या मिलीभगत साबित न हो।

विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए रेखा धमाकर ने कहा कि जांच अधिकारी केवल आर्थिक घोटाले के मामलों में संबंधित ऑडिटर से सहयोग ले सकते हैं और ऑडिटर अपने पास उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही जांच में सहयोग करने के लिए बाध्य हैं। सीए रीना भार्गव ने कहा कि जीएसटी अधिकारी संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी की अनुमति से ही परिसर का निरीक्षण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





ये लोग रहे मौजूद
सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने जीएसटी काउंसिल की ओर से गिरफ्तारी संबंधी कठोर प्रावधानों को वापस लेने के फैसले को अच्छा निर्णय बताया। इस मौके पर सीए शिशिर शुक्ला, पूजा श्रीवास्तव, शैलेश शर्मा, छवि जैन, ऋतु, संजय अग्रवाल, राजेश कनोडिया, दीप कुमार मिश्र, पराग टंडन, शुभम ओमर, संकल्प भल्ला, राजीव कुमार गुप्ता, विशाल खन्ना, प्रशांत रस्तोगी, शरद सिंघल, अवधेश मिश्र आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed