फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: GRP and RPF arrested five accused who used to rob trains after doing recce

Kanpur: रेकी कर ट्रेनों में लूट करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी व आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Aug 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: GRP and RPF arrested five accused who used to rob trains after doing recce
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी व आरपीएफ ने बिहार के पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर 19 मोबाइल, नकदी व जेवरात बरामद किए हैं। इनकी कीमत 15 लाख से अधिक बताई गई है। लुटेरे रेकी के बाद ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि बुधवार को प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर पांच युवक संदिग्ध हालत में बैठे मिले। आरोपियों के पास से मिले बैग में 19 मोबाइल, 50 हजार नकद और जेवर थे। पकड़े गए लुटेरे अररिया बिहार निवासी एजाज (41), मो. इबरार (35), जावेद (27), हैदर अली (25) और 38 वर्षीय साकिर हैं। इनके खिलाफ बिहार, नई दिल्ली व प्रदेश के विभिन्न जिलों में 15 से अधिक लूट व चोरी के केस दर्ज हैं। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed