फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Grocery trader dragged 20 metres by dumper, dies during treatment

Kanpur: डंपर ने किराना व्यापारी को 20 मीटर तक घसीटा, इलाज के दौरान मौत; दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यापारी

Sat, 18 Jul 2026 06:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 18 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र के मझावन गांव में शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से किराना व्यापारी की मौत हो गई। दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान जैसे ही उन्होंने दुकान के बाहर स्कूटी स्टार्ट की, पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Kanpur Grocery trader dragged 20 metres by dumper, dies during treatment
फाइल फोटो सौरभ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मझावन निवासी 35 वर्षीय सौरभ अपने पिता वीरेंद्र बहादुर के साथ वर्षों से किराना दुकान चलाते थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सौरभ अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी प्रियंका, पांच वर्षीय बेटा शौर्य और मां राजरानी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने शोर मचाकर पीछा किया तो चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि चालक रास्ते में अन्य वाहनों को भी टक्कर मारते हुए भाग रहा था। हालांकि, चालक के नशे में होने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed