{"_id":"6a6affef0bfde008140d5842","slug":"kanpur-grand-tribute-meeting-to-be-held-on-former-cabinet-ministers-death-anniversary-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पूर्व कैबिनेट मंत्री की पुण्यतिथि पर होगी विशाल श्रद्धांजलि सभा, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पूर्व कैबिनेट मंत्री की पुण्यतिथि पर होगी विशाल श्रद्धांजलि सभा, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
Thu, 30 Jul 2026 01:10 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:10 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर में आगामी दो अगस्त को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय कमल रानी वरुण की पुण्यतिथि पर एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और व्यवस्थाएं संभालने के लिए बुधवार को आयोजन स्थल पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
घाटमपुर में आगामी दो अगस्त को कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय मैदान में आयोजित होने वाली पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय कमल रानी वरुण की पुण्यतिथि पर प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। सभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को आयोजन स्थल पर बैठक कर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
बैठक में कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बड़े से पांडाल में मंच व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों की सहभागिता का आह्वान
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कमलेश त्रिवेदी, जिला महामंत्री वेदव्रत सचान, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सचान, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह भदौरिया, सत्येंद्र द्विवेदी, सभासद विवेक शुक्ला, सभासद गुड्डू पंडित समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।