{"_id":"614813888ebc3e3ee7760dad","slug":"kanpur-govind-nagar-inspector-line-hazir-who-told-robbery-to-be-theft-now-police-has-announced-ten-thousand-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डकैती को चोरी बताने वाले गोविंद नगर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, अब पुलिस ने की दस हजार इनाम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डकैती को चोरी बताने वाले गोविंद नगर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, अब पुलिस ने की दस हजार इनाम की घोषणा
Mon, 20 Sep 2021 10:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
आशा गुप्ता के यहां पड़ी थी डकैती
- फोटो : amar ujala
कानपुर में डकैती की वारदात को चोरी की धारा में दर्ज करने और अफसरों को गुमराह करने वाले गोविंद नगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह जांच में दोषी पाए गए हैं। एडीसीपी साउथ ने रविवार देर शाम जांच रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंप दी है। जिसके आधार पर पुलिस कमिश्रर ने उनको लाइन हाजिर कर दिया।
उधर पुलिस कमिश्नर ने डकैतों के बारे में सूचना देने वाले को दस हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। गुरुवार रात डकैती पड़ने की सूचना पीड़िता आशा गुप्ता ने पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया था कि चार बदमाश दरवाजा तोड़कर भीतर घुस आए।
मारपीट की और नकदी-जेवरात लूट गए। बाहर गार्ड को बंधक बनाकर डाल दिया था। हैरानी की बात ये है कि गोविंद नगर पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। थाने की पुलिस लगातार घटना चोरी ही बता रही थी। जब मामला अफसरों तक पहुंचा था तब जाकर डकैती की धारा केस में लगाई गई थी।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार ने इस पूरे मामले की जांच की। जिसमें गोविंद नगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह दोषी सिद्ध हुए। पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।