{"_id":"6ac133f2b7558221f10a596b","slug":"kanpur-golf-caddie-arrested-for-chain-snatching-near-dcp-s-office-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीसीपी दफ्तर के पास चेन लूट में दो गोल्फ के कैडी गिरफ्तार, 90 सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस कर सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीसीपी दफ्तर के पास चेन लूट में दो गोल्फ के कैडी गिरफ्तार, 90 सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस कर सकी पहचान
Sat, 03 Oct 2026 10:39 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:39 PM IST
सार
स्कूटी सवार दंपती से चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक पर किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया घटना का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलबाजार में डीसीपी पूर्वी कार्यालय के पास स्कूटी सवार दंपती को गिराकर चेन लूटने वाले बदमाशों घाउखेड़ा निवासी योगेश उर्फ अंकित कश्यप और जाजमऊ के मैकूपुरवा निवासी दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटी गई चेन बरामद की है। लूट में इस्तेमाल बाइक भी मिली। दोनों की उम्र 19 वर्ष है। पूछताछ में दोनों ने खुद को गोल्फ के कैडी (गोल्फ खेलने वालों के सहायक) बताया है। पुलिस ने करीब 90 सीसी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।
मामले की खुलासा करते हुए एसीपी कैंट डाॅ. प्रियंका बाजपेई ने बताया कि शनिवार की सुबह कृष्णानगर निवासी त्रिभुवन जैन अपनी पत्नी नीलम को स्कूटी से लेकर जनरलगंज स्थित जैन मंदिर जा रहे थे। सीओडी पुल उतरते ही डीसीपी पूर्वी कार्यालय से 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने नीलम के गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। स्कूटी से गिरने के कारण त्रिभुवन जैन और नीलम घायल हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर बदमाशों के संभावित भागने वाले रास्तों पर लगे करीब 90 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरों की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियां और आवागमन का रास्ता चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलने आने वाले लोगों के हेल्पर थे। ज्यादा पैसे नहीं मिल रहे थे इसलिए स्पोर्ट्स बाइक की मदद से चेन लूट की। रेल बाजार थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि दानिश के खिलाफ चकेरी में वर्ष 2023 में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
चेन बेचने की फिराक में थे गांजे के लती लुटेरे
पुलिस ने बताया कि दानिश और योगेश दोनों ही सिगरेट में गांजा भरकर पीते थे। दोनों ने चकेरी के ही तीन चार सराफ से संपर्क कर चेन को डेढ़ से दो लाख रुपये में बेचने का प्रयास किया लेकिन कोई उन्हें 70-80 हजार से ज्यादा नहीं दे रहा था।