{"_id":"6af89315982a1af8990bb1f2","slug":"kanpur-gold-becomes-cheaper-by-5-500-and-silver-by-9-500-in-three-days-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन दिन में सोना 5500 और चांदी 9500 रुपये सस्ती, जानिए ताजा भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन दिन में सोना 5500 और चांदी 9500 रुपये सस्ती, जानिए ताजा भाव
Sat, 14 Nov 2026 10:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:28 PM IST
सार
Kanpur News: तीन दिन में सोना 5500 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 9500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। भाव गिरने से निवेशकों में हलचल बनी हुई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को चांदी 2200 रुपये प्रति किलो और सस्ती होकर 1,81,500 रुपये पर पहुंच गई। वहीं सोने के भाव में 200 रुपये की मामूली बढ़त हुई और यह 1,40,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। तीन दिनों में सोना प्रति दस ग्राम 5500 रुपये और चांदी प्रति किलो 9500 रुपये सस्ती हुई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि दिवाली के बाद बृहस्पतिवार को बाजार खुलने पर सोना 1,41,500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1,88,000 रुपये प्रति किलो थी। शुक्रवार को सोना घटकर 1,39,800 रुपये और चांदी 1,83,700 रुपये पर आ गई थी। शनिवार को चांदी में फिर गिरावट आई, जबकि सोने में मामूली सुधार हुआ। लगातार गिरते भाव से निवेशकों में हलचल बनी हुई है।
विज्ञापन
