फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Going home on Holi has become easier four new special trains will run via Govindpuri and Central

Kanpur: होली पर घर जाना हुआ आसान, गोविंदपुरी और सेंट्रल होकर दौड़ेंगी चार नई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 27 Feb 2026 04:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Feb 2026 04:16 PM IST
सार

Kanpur News: होली पर कंफर्म टिकट की किल्लत को देखते हुए रेलवे कानपुर होकर शेखपुरा, नई दिल्ली और उधना के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। साथ ही, दिल्ली-बिहार रूट की चार जोड़ी ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Going home on Holi has become easier four new special trains will run via Govindpuri and Central
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर से रेलवे ने चार और होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह शेखपुरा, नई दिल्ली, उधना, रक्सौल के बीच चलेंगी] जो गोविंदपुरी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन होकर जाएंगी। इसके अलावा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि शेखपुरा-नई दिल्ली-शेखपुरा 27 फरवरी से दो मार्च तक सोमवार, शुक्रवार, शनिवार शेखपुरा से चलेगी।

विज्ञापन

इसकी रिवर्स ट्रेन नई दिल्ली से 28 फरवरी से तीन मार्च तक मंगलवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। इसी तरह उधना–रक्सौल–उधना एक फेरा लगाएगी। यह उधना से 22 फरवरी रविवार तो रक्सौल से 24 फरवरी मंगलवार को चलेगी। वहीं, साप्ताहिक ट्रेन मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल, इसकी रिवर्स दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल और धनाबाद-नई दिल्ली सहित चार जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

होली से पहले और बाद तक नो-रूम, स्पेशल ही सहारा
होली से पहले रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेनें तो चला रहा है लेकिन नियमित ट्रेनें अभी से नो-रूम दिखा रही हैं। इनमें लंबी वेटिंग भी है। सबसे ज्यादा दिक्कत होली से पहले दिल्ली, मुंबई से आने वाली और बिहार, गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में हैं। होली के बाद दिल्ली, मुंबई जाने वाली और बिहार, गोरखपुर से आने वाली ट्रेनों में ऐसी ही स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed