फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Girls became officers for one day under Mission Shakti

कानपुर: मिशन शक्ति के तहत एक दिन की अधिकारी बनी छात्राएं, अधूरे कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

Fri, 22 Oct 2021 03:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Oct 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Girls became officers for one day under Mission Shakti
एक दिन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी बनीं वैष्णवी कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं, बालिकाओं में सुरक्षा, स्वालंबन, जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की 11 वीं की छात्राओं को जिला कर्यक्रम एवं पंचायत राज अधिकारी का कार्यभार दिया गया। दोनों अधिकारियों ने सभी से परिचय प्राप्त कर योजनाओं की जानकारी ली और विभागीय निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी वैष्णवी कुशवाहा ने विभाग की योजनाओ की जानकारी लेकर सचिवों से बातचीत कर विकास कार्यों की समीक्षा भी की। जिसमे सहायक पंचायत की नियुक्ति और अपूर्ण मिलन केंद्रों को एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में चार्ज संभालने वाली नंदिनी ने योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कर्मचरियों की उपस्थिति देखी। इसके साथ उन्होंने कुपोषित बच्चों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


कार्यालय में गंदगी देख नाराज हुई एक दिन की डीआईओएस
कार्यालय की दीवारों पर पान मसाले की पीक शोभा नहीं देती। गंदगी कचरा भी डस्टबिन के भीतर होना चाहिए ना कि बाहर। यह निर्देश 1 दिन की डीआईओएस बनी बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की छात्रा हृदयांशी कमल ने कर्मचारियों को दिए। डीआईओएस की कुर्सी संभालते ही उन्होंने कर्मचारियों से परिचय किया। साथ ही परिसर में फैली गंदगी को देखकर नाराज भी हुईं। हृदयांशी का कहना है कि यह उनका अभी तक का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा। एक दिन के कार्यकाल में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed