{"_id":"66cb4324bcfc5c5e7800da99","slug":"kanpur-gifts-given-to-divyang-children-on-iap-charity-day-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईएपी चैरिटी डे पर दिव्यांग बच्चों को दिए गिफ्ट, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए किया गया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईएपी चैरिटी डे पर दिव्यांग बच्चों को दिए गिफ्ट, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए किया गया पंजीकरण
Sun, 25 Aug 2024 08:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
आईएपी चैरिटी डे
- फोटो : अमर उजाला
आईएपी चैरिटी डे के मौके पर भारतीय बाल रोग अकादमी के बैनर तले दिव्यांग डेवलेपमेंट सोसाइटी दर्शनपुरवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि दिव्यांग बच्चों का इलाज मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में निशुल्क किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों को थर्मस और दूसरी चीजें गिफ्ट में दी गईं। बच्चों ने लंच किया।
विज्ञापन
बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पंजीकरण किया गया। शनिवार को इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में 30 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। यहां बालरोग अकादमी के अध्यक्ष डॉ. यशवंत राव, सचिव डॉ. अमितेश यादव, दिव्यांग डेवलेपमेंट सोसाइटी की सचिव मनप्रीत कौर कालरा, जिया फातिमा, अर्चना आडवाणी, सूरज एवं तुषार साहनी मौजूद रहे। इसके बाद बेनाझावर स्थित होटल में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. सुनील तनेजा, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. पूनम गंभीर, डॉ. वीके टंडन, डॉ. पंकज टंडन, डॉ.पदमकांत, डॉ.सुबोध बाजपई आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन