फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gangster Ajay Thakur Raees style podcast claims The police cant catch me Cyber Cell to investigate

Kanpur: गैंगस्टर अजय ठाकुर का 'रईस' स्टाइल पॉडकास्ट, कहा- पुलिस मुझे पकड़ नहीं पाती, साइबर सेल करेगी जांच

Tue, 14 Apr 2026 09:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Apr 2026 09:01 AM IST
सार

Kanpur News: गैंगस्टर अजय ठाकुर का पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रैली पर पथराव की बात कबूलने के साथ पुलिस पर तंज कस रहा है। पुलिस अब साइबर सेल के जरिए वीडियो की जांच करा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Gangster Ajay Thakur Raees style podcast claims The police cant catch me Cyber Cell to investigate
हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर (वीडियो ग्रैब) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाने के गैंगस्टर अजय ठाकुर के पॉडकास्ट के दो वीडियो सोमवार को खूब वायरल हुए। इसमें वह पुलिस को चुनौती देते नजर आया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इसमें वह साफ कहता सुना जा सकता है कि उसने अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय रैली पर पथराव किया।

विज्ञापन

इसके बाद उस पर एक लाख का इनाम घोषित हो गया था। एक बड़े भाई के कहने पर उनके आशीर्वाद से सरेंडर कर दिया। गैंगस्टर अजय ठाकुर पर मारपीट, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और पुलिस मुजहमत समेत अन्य धाराओं में 32 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा बर्रा और गुजैनी थाना क्षेत्र के हैं।

विज्ञापन

फिल्म रईस के डायलाॅग का जिक्र किया
इसके अलावा हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही पुलिस गैंगस्टर और जिला बदर की भी कार्रवाई कर चुकी है। वायरल वीडियो में अजय कह रहा है कि उसने बर्रा में अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय रैली में पथराव किया था। वह खुद को इस घटना का जिम्मेदार बताते हुए फिल्म रईस के इधर से नहीं आने का डायलाॅग का जिक्र किया।

विज्ञापन

शासन-प्रशासन गाड़ियां गिन नहीं पाता
कहा कि उसका एक विरोधी था जो उसे दिखाने के लिए रैली नहीं निकाल रहा था। वह अकेला था। अगर, उसे पहले से पता होता तो कई लोग गिरे मिलते। इतना ही नहीं, उसने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि उस पर एक लाख का नहीं बल्कि 10 लाख रुपये का इनाम घोषित होता। वहीं ,दूसरे वीडियो में वह कह रहा है कि गर्लफ्रेंड का बर्थडे था, वरना गाड़ियां गिन नहीं पाता शासन-प्रशासन।

विज्ञापन





साइबर सेल से वीडियो की जांच कराई जा रही
गर्लफ्रेंड के बर्थडे के दिन अजय ठाकुर काले रंग की स्कार्पियो के साथ ही 12 गाड़ियों का काफिला लेकर निकला था, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि साइबर सेल से वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो के स्रोत और वास्तविकता का पता लगाया जा सके। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है, तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed