फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ganga water level near warning point, river is in spate due to rain

Kanpur: चेतावनी बिंदु के करीब गंगा का जलस्तर, बारिश के कारण उफान पर है नदी

Tue, 05 Aug 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Ganga water level near warning point, river is in spate due to rain
गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

लगातार बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.15 मीटर है। प्रशासन के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। तीन अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा हरिद्वार, नरौरा से छोड़े जा रहे पानी और अन्य नदियों के बहाव का असर गंगा में दिख रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगा बैराज पर जलस्तर 113.050 मीटर था जो चेतावनी बिंदु 114 मीटर के नजदीक है। हालांकि, यह खतरे के निशान 115 मीटर से दूर है। मंगलवार को नरौरा से 80447 और हरिद्वार से 14397 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज के सभी 30 गेट खोल कर 1.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि अभी गंगा चेतावनी व खतरे के निशान से दूर है। बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कटरी से सटे इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन

Kanpur: Ganga water level near warning point, river is in spate due to rain
सीढ़ियां डूब गई - फोटो : अमर उजाला
अटल घाट की सीढ़ियों तक पानी
गंगा का जलस्तर बढ़ने से अटल घाट की दो से तीन सीढ़ियां डूब गई हैं। सैलानियों के लिए बनाया गया प्वाइंट भी लबालब भर गया है। यहां सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं जिससे लोगों को आने से रोका जा सके।

Kanpur: Ganga water level near warning point, river is in spate due to rain
ब्रह्मवर्त खूटी डूबी - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर बढ़ा, ब्रह्मवर्त खूटी डूबी
गंगा का जलस्तर बढ़ने से मंगलवार देर रात बिठूर स्थित ब्रह्मवर्त खूटी डूब गई। खूटी का डूबना अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है लेकिन साथ ही कटरी के इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाता है। इस बीच गंगा में कटान भी शुरू हो गया है। आशंका है कि अगले कुछ दिनों में अगर इसी तरह से जलस्तर बढ़ा तो कटरी के सब्जी के खेतों और अमरूद के बगीचों में पानी घुसने लगेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed