{"_id":"6a72b1863bacd2d46003b2dc","slug":"kanpur-ganga-water-level-crosses-warning-mark-panic-in-riverside-areas-administration-on-high-alert-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, तटीय इलाकों में मचा हड़कंप, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, तटीय इलाकों में मचा हड़कंप, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, निर्देश जारी
Wed, 05 Aug 2026 09:14 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:14 AM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज की ओर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर को पार कर 112.020 मीटर पर पहुंच गया है, जिससे तटीय इलाकों में पानी घुसने से हड़कंप मच गया है। स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लगातार मॉनिटरिंग के साथ आश्रय स्थल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गंगा में बढ़ा जलस्तर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में शुक्लागंज की ओर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है। इससे नदी का पानी तटीय क्षेत्र के इलाकों में घुस गया है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर हडकंप मचा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और लोगों को पहले ही हिदायत दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा एक रैन बसेरा और दो आश्रय स्थल भी बनाने के निर्देश प्रशासन दे चुका है। बता दें कि बुधवार की सुबह छह बजे गंगा का जल स्तर 112.020 मीटर पर पहुंच गया है, जो की चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 2 सेंटीमीटर ऊपर गंगा बह रही है। एडीएम सिटी सुशील कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। लगातार बढ़ते जल स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन